UP Scholarship - 2026-27
उतर प्रदेश यूपी छात्रवृति सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वी, 10वी, 11वी, 12वी के सभी छात्रा 11/08/2026 से और स्नातक एवं स्नात्तकोत्तर से सम्बंधित छात्रवृति के लिए Sc, St, Obc और सामान्य वर्ग के छात्रा ऑनलाइन आवेदन 15 सितम्बर 2026 से कर सकेंगे । यहाँ पर हम छात्रवृति आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मापदंड, डॉक्यूमेंट इत्यादि सम्बंधित जानकारी साँझा करेंगे।
उदेश्य: उतर प्रदेश समाज कल्याण विभाग द्वारा राज्य मे अध्ययन करने वाले सभी वर्ग के छत्रों के लिए जो आर्थिक रूप से कमजोर है उनके लिए छात्रवृति (Scholarship) योजना की शुरुआत की गई। जिससे एडमिशन फीस, किताबें, किराया व अन्य खर्चो मे मदत मिल सके ।
यूपी छात्रवृति 2026
उतर प्रदेश वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी छात्रों, बेटियों और ट्रांसजेंडर के लिए शिक्षा के क्षैत्र बढ़े कदम उठा रही है । आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा से जोड़ने के लिए छात्रवृति योजना की शुरुआत की गई । इस योजना के तहत आर्थिक अभाव के कारण पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों के लिए शुल्क प्रतिपूर्ति ऑनलाइन प्रणाली पोर्टल की शुरुआत की गई । इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके छात्रवृति का लाभ ले सकते है ।
शैक्षणिक सत्र 2025-26 मे छात्रवृति योजना के माध्यम से लगभग 27 लाखो छात्रों को लाभ मिला है
छात्रवृति संक्षेप विवरण
| योजना का नाम | यूपी स्कॉलरशिप |
| राज्य | उतर प्रदेश |
| वर्तमान मुख्यमंत्री | योगी आदित्य नाथ |
| वित्तीय वर्ष | 2026-27 |
| पाठ्यक्रम | कक्षा 9, 10, 11 और 12 व उच्च कक्षा के लिए |
| क्षेणी | SC, ST, OBC, सामान्य और Minority, अन्य |
| रजिस्ट्रेशन | ऑनलाइन |
| आवेदन शुल्क | नहीं |
| छात्रवृति वितरण | DBT |
| हेल्पलाइन | – |
पंजीकरण तिथि
यूपी छात्रवृति सत्र 2026-27 प्री मेट्रिक और पोस्ट मेट्रिक छात्रवृति ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तिथि 2026 निम्न प्रकार उल्लेखित है।
प्री-मेट्रिक (9,10,11,12) नवीनतम छात्र (fresh Candidate) पंजीकरण तिथि 2026-27
| ऑनलाइन आवेदन शुरु होने कि तिथि | 11 अगस्त 2026 |
| आवेदन कि अंतिम तिथि | 21 सितम्बर 2026 |
| बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण | 11 से 31 अगस्त 2026 |
| अंतिम फॉर्म प्रिंट आउट तिथि | 11 अगस्त से 30 सितम्बर 2026 |
| हार्ड कॉपी सबमिट | 12 अगस्त से 5 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन फॉर्म करेक्शन तिथि | जारी होने हेतु |
| संसोधन फॉर्म जमा करने की तिथि | जारी होने हेतु |
| छात्रवृति वितरण | 25 से 31 जनवरी 2026 |
प्री-मेट्रिक नवीनीकरण छात्र (Renewal Candidate) पंजीकरण तिथि
| नवीनीकरण पंजीकरण शुरुआत तिथि | 11/08/2026 |
| अंतिम तिथि | 25/08/2026 |
| अंतिम प्रिंटआउट | जारी किये जाने हेतु |
| हार्ड कॉपी सबमिट तिथि | 11 से 25 अगस्त 2026 |
| आवेदन संसोधन | जारी होने हेतु |
| छात्रवृति वितरण तिथि |
|
पोस्ट मेट्रिक न्यू छात्र (Fresh Candidate) पंजीकरण तिथि
Update soon…
Up Scholarship Latest News
शैक्षिक सत्र 2025-26 में तकनीकी कारणों से दशमोत्तर छात्रवृत्ति तथा शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को आवेदन का एक और मौका मिलेगा। बड़ी पहल करते हुए समाज कल्याण विभाग एक सितंबर 2026 से छात्रवृत्ति पोर्टल दोबारा जाति, खोलेगा। अनुसूचित अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग समेत सभी पात्र छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। छात्रवृत्ति की धनराशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी और भुगतान 29 सितंबर से 02 अक्तूबर तक होगा।
आवश्यक दस्तावेज
छात्रवृति योजना के तहत अगर आप स्कॉलरशिप का का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आवेदन करने से पहले –
- आधार कार्ड
- नवीनतम फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- एडमिशन फीस स्लिप
इत्यादि दस्तावेज होने आवश्यक है ।
यूपी स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म 2026 कैसे भरें?
यूपी मे छात्रवृति एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए पंजीकरण संख्या, OTR नंबर और पासवर्ड से Login करके फॉर्म को ऑनलाइन भर सकते है ।
वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR ) कैसे करे?
- छात्रवृति पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करने के लिए scholarship.up.gov.in पर विजिट करे
- OTR पंजीकरण करे – बटन पर क्लिक करे
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहाँ पर आपको अपना Mobile Number वेरीफिकेशन और आधार E-KYC digilocker पोर्टल पर लॉगिन करके करना होगा ।
- अब अपने माता -पिता कर नाम और अपना ईमेल आईडी व कैपचा कोड डालकर Submit बटन पर क्लिक करे
- अंत मे,“ Your OTR Generated Succeessfully for UP Scholarship Portal. Your OTR is- UP26-xxxx” का मैसेज प्राप्त हो जाएगा ।
रजिस्ट्रेशन करे
उतर प्रदेश मे समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित यूपी छात्रवृति आवेदन करने से पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण करनी होती है । स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को कुल दो भागो मे बांटा गया है
- (1) OTR (ONE TIME REGISTRATION
- (2) NEW REGISTRATION
हमने ओटीआर पंजीकरण प्रक्रिया को ऊपर बता दिया गया है इसके बाद अब न्यू रजिस्ट्रेशन कैसे? इसके बारे निचे पूरा प्रोसेस दिया गया है ।
न्यू रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया –
अगर आप छात्रवृति योजना के लिए पहली बार आवेदन प्रक्रिया मे भाग लेना चाहते है तो आपको न्यू रजिस्ट्रेशन करना होगा ।
रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले छात्रवृति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति ऑनलाइन प्रणाली उतर प्रदेश की आधिकारित वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर विजिट करे ।
छात्रवृति पोर्टल के होम पेज पर Students सेकंशन मे “New Registration” लिंक पर क्लिक करे ।

इसके बाद SC, ST, OBC, सामान्य और Minority क्षेणी के छात्र कक्षा 9 से 12 और स्नातक एवं पोस्ट ग्रेजुएशन तक के सभी पाठ्यक्रम दिए गए है जिनमे से अपनी कास्ट केटेगरी और कक्षा के अनुसार लिंक पर क्लिक करे ।

अब एक नया पेज खुल जाएगा, जहाँ पर अपना ओटीआर नंबर डालकर Submit बटन पर क्लिक करे ।
इसके बाद आपकी स्क्रीन पर यूपी छात्रवृति न्यू रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, जहाँ पर अपना जिला, शिक्षण सस्थान, वर्ग /जाति, धर्म, अपना नाम, मोबाइल नंबर, स्कूल उत्तीर्ण करने का वर्ष, बोर्ड का नाम और स्कूल का अनुक्रमांक इत्यादि विवरण दर्ज करे ।
इसके बाद अपना 6 से 12 अंको स्व निर्मित सुरक्षा दृष्टि को ध्यान मे रखकर पासवर्ड बनाए ।
निचे दिए गए सुरक्षा कोड को डालकर proceed Registration बटन पर क्लिक करे ।
अंत मे आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त हो जाएंगे ।
आवेदन प्रक्रिया -
- छात्रवृति हेतु आवेदन प्रक्रिया मे भाग लेने के लिए सबसे पहले आधिकारित वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाए ।
- अब होम पेज पर login सेकंशन मे “Student” विकल्प पर क्लिक करे।
- अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे है तो login Fresh सेकंशन मे आपने पाठ्यक्रम के अनुसार विकल्प का चुनाव करे । या फिर आप रिन्यूअल करना चाहते है तो Login Renewal सेकंशन मे आपने आपने पाठ्यक्रम का चनाव करे ।
- अब आपकी स्क्रीन पर नया विकल्प खुल जाएगा, जहाँ पर अपना पंजीकरण संख्या, OTR Number और पासवर्ड लॉगिन करे ।
- अब आपकी स्क्रीन पर यूपी छात्रवृति 2026-27 आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमे अपना सम्पूर्ण विवरण दर्ज करे ।
- अब सभी आवश्यक दस्तावेज (आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, इत्यादि ) पीडीएफ फाइल अपलोड करे ।
- सभी जानकारी चैक करने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दे, और फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल ले ।
- अंत मे फॉर्म प्रिंटआउट को आपने स्कूल, कॉलेज मे जमा करवा दे ।
यूपी स्कॉलरशिप स्थिति (Status) चैक प्रक्रिया -
यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस चैक करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर विजिट करे, इसके बाद “Status” बटन पर क्लिक करे, अब एक नया विंडो खुलेगा, जिसमे आपको उतर प्रदेश छात्रवृति आवेदन संख्या (Registration Number) और जन्म दिनांक (DOB) डालकर तुरन्त अपना स्टेटस देख सकेंगे ।
Current status चैक प्रक्रिया –
- सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in पर जाए ।
- होम पेज पर आने के बाद छात्रवृति हेतु पहली बार आवेदन करने करने वाले fresh login और पिछले साल आवेदन किया है तो Renewal login विकल्प पर क्लिक करे ।
- अब अपना कक्षा, ग्रेजुएशन, पोस्ट Graduation, डिप्लोमा या अन्य कोर्स के अनुसार अपना विकल्प का चुनाव करे ।
- अब अपना otr संख्या, रजिस्ट्रेशन संख्या और पासवर्ड डालकर Login करे ।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर छात्रवृति आवेदन का डैशबोर्ड खुल जाएगा, जहाँ पर Current Status का बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करे
- अंत मे छात्रवृति की वर्तमान स्थिति (Current Status) खुल जाएगा, जहाँ पर यूपी छात्रवृति की सभी अपडेट के बारे जानकारी प्राप्त कर सकते है ।
Helpline
Social Welfare Department समाज कल्याण विभाग (उ0 प्र0)
For Scheduled Caste and General Category
(अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग के लिए)
Mr. Anand Kumar Singh
Deputy Director
- 09:30 AM to 06:00 PM (except holidays)
Mr. Siddharth Mishra
Assistant Director
- 10:00 AM to 12:00 PM (except holidays)
Backward Welfare Department पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग (उ0 प्र0)
For Other Backward Category
(अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए)
Mr. Lalit Kishor Mishra
Deputy Director
- 09:30 AM to 06:00 PM (except holidays)
Minority Welfare Department अल्पसंख्यक कल्याण विभाग (उ0 प्र0)
For Minority Category.
(अल्पसंख्यक वर्ग के लिए)
Mr. Avinash Tripathi
Assistant Director
- 09:30 AM to 06:00 PM (except holidays)